Monday, January 11, 2010

वर्ष 2010 और आपका राशि फल

इस वर्ष की शुरूआत ग्रहण से हुई। पूरे वर्ष भर शनि कन्या राशि पर परिभ्रमण करेगे। बृहस्पति कुम्भ, मीन व पुन: कुम्भ राशि मे भ्रमण करेगे। राहु धन राशि मे पूरे वर्ष रहेगे जिसका अलग-अलग राशिओ पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा जिसे हम ज्योतिष के आईने में देखने का प्रयत्न करते है। प्रस्तुत राशि फल इस वर्ष के ग्रहगोचर के अनुसार स्थूल रूप से दिया गया है। आपको सूक्ष्म रूप से अपना भविष्य फल देखना हो तो अपनी जन्मकुण्डली के आधार पर देखे अथवा किसी ज्योतिषी से भेट करे।

मेष- आपका राशि स्वामी मंगल वर्षारम्भ में चतुर्थ भाव में कर्क का नीच का होकर 26 मई तक रहेगा तथा वर्षान्त में आठवे भाव में रहेगा जिससे प्रथम दृष्टया आपका स्वास्थ्य पक्ष खराब रह सकता है। जिसमे खून खराब होना, सिर, छाती व पैरो से सम्बन्धी समस्याए बनेगी। आर्थिक दृष्टि से भी समय कमजोर रहेगा। जायदाद के मामलो में धन फसेगा। कानूनी दावपेच में मामला और उलझ सकता है। बृहस्पति 2 मई से 1 नवम्बर तक बारहवे भाव में भ्रमण करके धर्म यात्रा तथा धर्म स्थान में धन का उपयोग करवा सकता है। आपके कार्य क्षेत्र में परेशानिया आने से तनाव बढेगा जिससे आप दुश्मनो की बढोतरी कर सकते हो। अत: अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखना होगा। अविवाहितो के वर्षान्त में विवाह की सम्भावना में बढोतरी होगी। नौकरी के ईच्छुक लोगो को लाभ मिलेगा। विद्यार्थियो हेतु कठीन मेहनत का वर्ष रहेगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी परन्तु जितने नम्बर चाहिए उसकी सफलता का सन्देह रहेगा। इस वर्ष आपको हनुमान जी की पूजा, जाप, तेल से अभिषेक व रूद्राभिषेक करना लाभ प्रद रहेगा।

वृषभ-आपका राशि स्वामी शुक्र धन राशि से यात्रा करते हुए वर्षान्त तक तुला राशि पर परिभ्रमण करेगा। जिससे प्रत्येक माह अलग-अलग प्रकार के अनुभवो से गुजरना होगा। यह वर्ष आपके लिए अच्छी सौगाते लेकर आयेगा। परन्तु वर्षान्त मे यानि नवम्बर-दिसम्बर में अचानक बदलाव देखने को मिलेगा जो आपकी सोच के बाहर होगा। तीसरे भाव मे भ्रमण करने वाला मंगल आपको दोस्तो से दूरी करवाने में सफल होगा। यह दूरी या गलत वहम का ईलाज जून से होगा। स्थावर सम्पत्ति से सम्बन्धी धन की आवक बढने से मनोत्साह बढेगा। नया भवन या दुकान खरीदने की ईच्छा पूरी होती दिखाई देगी। लाभ भाव में भ्रमण करने वाला बृहस्पति आपको धन की आवक अच्छी देगा परन्तु दूसरे भाव में स्थित केतु धनागम में अवरोधक पैदा करता रहेगा। आपको चलती नौकरी में भी खतरे का आभास हो सकता है। अपने छोटे-भाई बहिनो के लिए चिन्ता बढ सकती है। नया कार्य या योजना बनाने का मौका हाथ लगेगा जिसमे जीवन साथी की भूमिका अहम् होगी। सन्तान की दृष्टि से वर्ष अच्छा रहेगा। सन्तान को पढाई या नौकरी में मिलने वाली तरक्की आपको उत्साहित करेगी। विद्यार्थियो हेतु पाचवा शनि उच्च शिक्षा में लाभ देगा साथ ही विज्ञान पढने वालो हेतु भौतिक विज्ञान का प्रश्न पत्र कठीन होगा जबकि गणित का सरल होगा। स्त्रिया इस वर्ष जल्द काम शैतान का वाली कहावत चरितार्थ करेगी जिससे बनते कार्य में रूकावटे आयेगी।

मिथुन-आपका राशि स्वामी बुध लगभग सूर्य के साथ सभी राशियो पर परिभ्रमण करता है। जिससे स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। सामान्यत: विचार वायु से परेशानी रहेगी। आर्थिक दृष्टि से वर्ष अच्छा रहेगा परन्तु शेयर मार्केट वालो को हानि का सामना करना पड सकता है। रिश्तेदारो से भागीदारी करना उचित नही रहेगा। आपके बनते कार्य में राजकारण से बाधा आ सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियो में बढोतरी होगी पर अविवाहित सन्तानो के विवाह सम्बन्धी कार्य में प्रगति होगी। सुख भाव में वर्ष भर शनि का भ्रमण होने से स्थावर जायदाद सम्बन्धी कार्य बनेगे अर्थात् नई सम्पत्ति खरीदना, पुरानी बेचना आदि। विद्यार्थियो को छोटी पनोती के कारण विशेष मेहनत की आवश्यकता होगी। स्वविवेक से निर्णय लेकर उच्च शिक्षा के विषय का चुनाव करना ज्यादा हितकर रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वालो को सफलता के आसार दिखाई देगे। स्त्रियो हेतु वर्षारम्भ में तलाक के आकडे बढेगे परन्तु मई के बाद उसमे सुधार होगा जिससे बिगडते सम्बन्धो को एकरूपता मिलेगी। आपको गणपति की उपासना करनी चाहिए जो आपकी बुद्धि हेतु ज्यादा उपयोगी सिद्ध होगी।

कर्क-आपका राशि स्वामी चन्द्र मन का अधिपति है। वर्षारम्भ से ही आपकी राशि पर मंगल का भ्रमण है जो 26 मई तक रहेगा जिससे आपका स्वास्थ्य खराब रहने की सम्भावना ज्यादा बनती है। आपको शल्यचिकित्सा भी करवानी पड सकती है। जून से आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। जायदाद के मामले कानूनी अडचनो में अटकने की सम्भावना बनेगी। नई सम्पत्ति खरीदने में आर्थिक समस्याए आ सकती है। नौकरी पेशा लोगो के कार्य व स्थान में स्थिरता रहेगी। व्यापारिक यात्रा में सावधानी बरते। तीसरे शनि मित्रो व रिश्तेदारो से सहयोग दिलवा सकता है। मई में आने वाला मीन राशि पर बृहस्पति आपके भाग्योदय को प्रकट करने वाला रहेगा। सन्तान के परीक्षा परिणाम तथा विवाह सम्बन्धी शुभ समाचार से आप प्रसन्न होगे। आपके नाना-नानी या दादा-दादी बनने के अवसर प्राप्त होगे। विद्यार्थियो को पढाई में विशेष ध्यान रखना होगा जिससे उनको चाही गई सफलता से ज्यादा खुशी हो सके। विज्ञान व कला से सम्बन्धित विषयो में विशेष सफलता के अवसर प्राप्त् होगे। स्त्रियो को चाहिए कि इस वर्ष मेमोग्राफी या पेपटेस्ट कम या नही करावे। शरीर मे चर्बी की मात्रा न बढे उसके लिए योगा का सहारा लेना हितकर रहेगा। आपको प्रत्येक सोमवार के दिन दुध अथवा चावल का दान करना चाहिए।

सिह-आपका राशि स्वामी सूर्य है तथा आपको दूसरे भाव में स्थित शनि की साढेसाती चल रही है। बारहवे भाव में नीच का मंगल है। आपको अग्नि अथवा वाहन से कष्ट हो सकता है, इस हेतु प्रतिदिन घर से बाहर निकलने से पूर्व सूर्य या हनुमान को नमस्कार अवश्य करे। इस वर्ष व्यापार या धन हेतु छोटी-मोटी यात्रा करनी होगी। सट्टा करने वालो को सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक दृष्टि से वर्ष के मध्य में अकस्मात धन खर्च आ सकता है। परिवार के लोगो से अनबन के आसार बनेगे जिसके लिए आपको कई बातो को सुनकर अनसुना करना पड सकता है। पिता के सहयोग से नवीन सम्पत्ति की खरीद कर सकोगे। राजनीति वालो के लिए वर्ष उत्तम मान व दाम देने वाला रहेगा। नवदम्पत्तियो को सन्तान सुख की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियो के लिए मार्च-अप्रेल माह ज्यादा कष्टदायक रहेगा। वाणिज्य विषय वालो को विशेष सफलता प्राप्त होगी। एमबीए, सीए जैसे विषयो में ज्यादा मेहनत की आवश्यकता सफलता के द्वार खोलेगी। स्त्रियो को इस वर्ष अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखना होगा ताकि पति से अनबन की सम्भावना में कमी की जा सके। प्रतियोगी परीक्षा व नौकरी में महिलाओ की भागीदारी बढेगी।

कन्या-आपकी राशि पर वर्ष भर शनिदेव का परिभ्रमण रहेगा। स्वास्थ्य दृष्टि से देखे तो छाती, कफ व वायु विकार से परेशान रहोगे। नवीन जायदाद की खरीद से पैसे की कमी बनेगी। दूसरे कार्य में धन की आवश्यकता होने पर कर्ज लेना होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियो के बढने से मानसिक तनाव ग्रस्त रहोगे। राजकीय नौकरी पेशा लोगो को स्थान परिवर्तन से परेशान होना पड सकता है। विदेशी यात्रा का योग सुखदायी रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल के चक्कर काटने पड सकते है। अविवाहित सन्तान के लग्न योग बनेगे। पुराने मित्र से मुलाकात नवीन व्यापार या लाभ के अवसर पैदा करेगी। आपके मन मे धार्मिक भावना बढेगी जिससे आप धार्मिक व सामाजिक अवसरो में ज्यादा हिस्सा लेगे। विद्यार्थियो को पढाई हेतु ज्यादा समय निकालना होगा। शनि की साढे साती होने से मेडिकल से सम्बन्धी छात्रो को अतिरिक्त कक्षा लेने की आवश्यकता बनेगी। आर्ट से सम्बन्धी छात्रो को सफलता के नवीन अवसर स्वत: सुलभ होगे। स्त्रियो को स्वास्थ्य सम्बन्धी जागरूकता रखनी होगी। पारिवारिक परेशानियो का असर उनके पेशे पर देखने को मिलेगा। आपको गणपति की पूजा, यज्ञ आदि करवाना ज्यादा लाभ प्रद रहेगा।
तुला-आपका राशि स्वामी शुक्र धन राशि से वर्षारम्भ करके स्वराशि तक भ्रमण करेगा। साढे साती का अन्तिम भाग वर्षभर रहेगा। प्रारम्भ से ही आपको बुखार, पेट दर्द आदि से बच कर रहना होगा। वर्ष दरम्यान किसी बडी बिमारी की सम्भावना नही बन रही है परन्तु माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता बनने के आसार है। व्यापारी वर्ग के कामकाज में बढोतरी होने से आवक बढेगी। कही रूके धन के आने की सम्भावना है। नौकरी पेशा लोगो के पदोन्नति के अवसर बनेगे। नवीन जमीन या भवन खरीदने में किया गया साहस भविष्य में लाभ देय रहेगा। विदेश में भी आपके नाम से जायदाद खरीदने के योग बनते है। पारिवारिक रूप से आपको सहयोग मिलेगा। छोटे भाई को मनाने की जुगत करनी पड सकती है। सन्तान के शिक्षा को लेकर आपकी सन्तुष्टि बढेगी परन्तु उनके स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहोगे। अविवाहित सन्तान के विवाह सम्बन्धी कार्य बनेगे तथा विवाहित सन्तान के नवजात शिशु के जन्म से घर में खुशियो का वातावरण बनेगा। विद्यार्थियो को तरक्की के अवसर प्राप्त होगे। एलएलबी, एमबीए, सीए जैसे विषयो में सफलता के अवसर बनेगे। रसायन शास्त्र, भौतिक विज्ञान वालो को मेहनत की आवश्यकता रहेगी। स्त्रियो के बृहस्पति के 5 वे तथा 6 ठे भाव मे भ्रमण से शरीर में चर्बी, मधुमेह जैसे कष्ट बनेगे। घरेलू कहासुनी से तनावग्रस्त रहेगी। आपको कुलदेवी की आस्था, पूजा, हवन आदि करवाने से लाभ रहेगा।

वृश्चिक-आपका राशि स्वामी मंगल वर्षारम्भ से 26 मई तक अपनी नीच राशि कर्क पर है जिससे देह व भाग्य दोनो की चिन्ता बनेगी। रक्त, चोट, जलन आदि से सम्बन्धी कष्ट हो सकता है। दूसरे भाव में राहु का भ्रमण होने से पारिवारिक चिन्ताओ में भी वृद्धि होगी। हाथ में पैसा आने से पूर्व ही जाने का रास्ता दिखाई देगा। जून से आपके व परिवार के स्वास्थ्य मे सुधार होगा। नौकरी पेशा लोगो के इस वर्ष स्थानान्तरण की सम्भावना कम बनेगी। सट्टा करने वालो के 2 मई से लाभ होगा। स्थाई सम्पत्ति से सम्बन्धी उलझे मामले सुलझने से राहत महसूस होगी। नई जमीन खरीदने का मन कम होगा पर जून के बाद लाभ का अवसर बढेगा। आप नव दम्पत्ति हो तो 2 मई के बाद सन्तान प्राप्ति का योग बनेगा। जिनके सन्तान पढाई कर रहे है उनके परीक्षा परिणामो से नाखुश हो सकते हो। विद्यार्थियो को मौखिक परीक्षा में लाभ होगा परन्तु लिखित परीक्षा हेतु कठीन मेहनत करनी होगी। इन्जनियरिग व डॉक्टरी परीक्षा वालो को सफलता हासिल होगी। एकाउन्टस व मेनेजमेन्ट वालो के लिए वर्ष कठीनता भरा रहेगा। स्त्रिया राजनीति में नवीन आकडे बनायेगी। अन्तरिक्ष या विज्ञान के क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरायेगी। परन्तु वर्षारम्भ में बीपी, कॉलेस्टराल जैसी समस्याओ से ग्रसित भी हो सकती है। इस वर्ष आपको हनुमान या गणपति की उपासना, पूजा या प्रदोष व्रत आदि करने चाहिए। गुरूवार को तिल का दान करे।

धन-आपका राशि स्वामी बृहस्पति वर्षारम्भ में कुम्भ राशि पर है जो 2 मई से स्वराशि मीन पर जायेगा। आपकी राशि पर वर्षभर राहु परिभ्रमण करेगा जिससे स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता बनना स्वाभाविक है परन्तु बृहस्पति की वजह से लम्बी या गम्भीर बिमारी के आसार नही बनते है। आर्थिक दृष्टि से आप पैसे के वर्षभर दौडधूप करोगे तथा आशा के अनुरूप धन की प्राप्ति होगी। घरेलू कार्यो में दिलचस्पी लोगे जिससे पारिवारिक कार्य सुगमता से बनेगे। स्थाई सम्पत्ति अथवा सुवर्ण की खरीद-फरोक्त में लाभ होगा। सट्टा या शेयर सम्बन्धी कार्य करने वालो को लाभ रहेगा। परन्तु वर्षारम्भ से सन्तान को लेकर चिन्ता या परेशानी बनेगी। जिस हेतु शिवजी के प्रति रूद्राभिषेक करवाने से सन्तान की पीडा का निवारण होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा परन्तु पिता को लेकर अस्पताल के चक्कर काटने पड सकते है। अविवाहित सन्तान के विवाह सम्बन्धी बात-चीत मे जनवरी से मई तक रूकावट बनी रहेगी परन्तु जून से कार्य बनेगे। विद्यार्थियो के लिए वर्ष अति श्रेष्ठ रहेगा। इस समय अन्य कार्यो का त्याग करके एक मन से पढाई में लगन लगाने से अच्छे नम्बर प्राप्त कर सकोगे। प्रतियोगी परिक्षाओ में भी जून के बाद मगल व बृहस्पति के राशि परिवर्तन से सफलता के अवसर ज्यादा बनेगे। स्त्रिया इस वर्ष राजकाज मे बढ-चढ कर हिस्सा लेगी। वर्षारम्भ में मगल के कारण स्त्रियोचित देहिक समस्या हो सकती है। पीएमटी, पीईटी व आईटीआई मे कन्या वर्ग बाजी मारेगा।

मकर-आपका राशि स्वामी शनि नवम भाग्य भाव मे वर्षभर परिभ्रमण करेगा। आपका स्वास्थ्य पक्ष मजबूत बना रहेगा। व्यय भाव मे राहु बिना कार्य के मेहनत करवा सकता है। परिवार में किसी को नजर वगैरह हो सकती है। वर्ष के आरम्भ में सातवे कर्क का मंगल होने से दाम्पत्य जीवन को लेकर नवीन समस्या पैदा हो सकती है। प्रेम प्रसगो में बनती खटास को मई तक बचाकर रखे तो आगे स्थितियो में सुधार होगा। धन की आवक पूरे वर्ष आपको बनी रहेगी जिस हेतु धन का विनियोजन सही जगह करने पर विचार करना होगा अन्यथा शौक-मौज में धन का अपव्यय हो सकता है। मित्रो पर पूरी नजर बनाये रखे अन्यथा दाम चुकाना पड सकता है। जायदाद खरीदने के योग सुगम होगे तथा उनसे लाभ होने के आसार रहेगे। दिसम्बर माह में अपने क्रोध पर नियन्त्रण रखना हितकर रहेगा। परिवार में विवाह आदि कार्यक्रम हेतु सुवर्ण की खरीद शक्य बनेगी जिससे खुशी का वातावरण बनेगा। विद्यार्थियो इस वर्ष के मार्च अप्रेल में समय अच्छा नही रहेगा। परीक्षा के दौरान याद किया हुआ भूल सकते है अथवा स्वास्थ्य चिन्ता बन सकती है। आर्किटेक्ट, गणित, इन्कमटेक्स जैसे विषयो के प्रश्न पत्र कठीन हो सकते है परन्तु आर्ट व भौतिक, रसायन से सम्बन्धी प्रश्न पत्रो को हल करना सरल होगा। स्त्रियो का मन इस वर्ष अस्थिर रहेगा। उन्हे क्या करना है तथा वे क्या करेगी इसे बताना स्वय उनके लिए भी कठीन होगा। परिवार मे नववधू आने से कार्य मे राहत मिलेगी पर इसके लिए अपने गुस्से पर काबू रखना होगा।

कुम्भ-आपके ढाई वर्ष की छोटी पनोती चल रही है। वर्षारम्भ से ही मंगल छठे भाव में नीच का होने से रक्त विकार, बीपी, हृदय आदि से सम्बन्धी छोटी-मोटी तकलिफ हो सकती है। आपकी राशि पर बृहस्पति भी स्थान हानि करके स्वास्थ्य चिन्ता देता है। परन्तु मई से दूसरे भाव में बृहस्पति का परिभ्रमण धन की अति आवक देगा साथ ही पारिवारिक समस्याओ का निवारण करके खुशी का माहौल पैदा करेगा। अविवाहितो के विवाह सम्बन्धो में मई से अच्छा सुधार होगा। स्थाई सम्पत्ति या वाहन खरीदने हेतु धन की व्यवस्था सुगमता से बनेगी। पुराने अदालती मामले सुलझने के आसार बनेगे। विदेश यात्रा व्यापारिक दृष्टि से लाभ देय होगी। यदि आप नवदम्पत्ति हो और सन्तान ईच्छुक हो तो आपकी ईच्छा पूर्ति होगी। आपको कुलदेवी की उपासना करने से विशेष लाभ के आसार बनेगे। विद्यार्थियो के लिए वर्ष परेशानियो से युक्त होगा इस हेतु आपको दूसरे कार्य पर विचार नही करके मात्र पढाई पर ध्यान केन्द्रित करना होगा। रसायनशास्त्र, भौतिकशास्त्र, जियालॉजी, मेटालर्जी व साइकोलॉजी वालो को विशेष कक्षा लेनी होगी। पीएचडी वालो के समय उचित रहेगा। स्त्रियो को अस्पताल के चक्कर काटने पड सकते है। घर मे कामकाज को लेकर कहासुनी बनेगी। नौकरी पेशा महिलाओ को पदोन्नति के अवसर प्राप्त् होगे। राजनीति मे महिलाओ की भागीदारी सुनिश्चित होगी।

मीन-आपका राशि स्वामी बृहस्पति वर्षारम्भ मे बारहवे भाव में होने से सामान्यत: बुखार, सर्दी आदि से परेशानी हो सकते है। परन्तु चतुर्थ, अष्टम व द्वादश भाव में मई के बाद गुरू, शनि या राहु का भ्रमण नही होने से विशेष या गम्भीर बीमारी की सम्भावना नही बनती है। मई तक सट्टा या शेयर मार्केट वालो के समय अच्छा नही है। इस वर्षारम्भ में ही आपको पितृ दोष की शान्ति करवाना लाभ प्रद रहेगा। सातवे कन्या का शनि दाम्पत्य जीवन मे स्थरिता प्रदान करेगा। जायदाद या वाहन सम्बन्धी मामलो में खरीदना या बेचना लाभ प्रद रहेगा। परिवार में किसी व्यक्ति के ऑपरेशन करवाना पड सकता है जिस हेतु धन बचाकर रखे। सन्तान सम्बन्धी शुभ समाचार से आपका उत्साह बढेगा। पुराने मित्र से मुलाकात व्यापार मे लाभ देय होगी। नौकरी पेशा लोगो को पदोन्नति अथवा मनचाही जगह पर स्थानान्तरण से खुशी होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य मे सुधार बनेगा। विद्यार्थियो के परीक्षा परिणाम को उचित बनाये रखने के लिए विशेष मेहनत करनी होगी। फालतु कार्य मे समय खर्च नही करके अपनी पढाई हेतु अलग से कोचिग लेनी होगी। स्त्रियो के लिए यह वर्ष यादगार बनेगा। अपने प्रेमी अथवा पति से सम्भल कर व्यवहार करना होगा अथवा अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखना होगा। पढाई व राजनीति की मेरिट में कन्याओ का प्रतिशत बढेगा। महिलाए धर्म-कर्म मे भी बढ-चढ कर हिस्सा लेगी।